राजनीति

अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर करोड़ों लोगों की आस्था से धोखा, ‘जमीन घोटाले’ पर बरसीं प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर के आसपास की जमीन खरीद में कथित घोटाले का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अयोध्या में मंदिर के नाम पर अनगिनत लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि दलितों की भूमि पर कब्जा करने के साथ ही कम मूल्य पर खरीदी गई जमीन महंगे दाम पर ट्रस्ट को बेची गई है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय की देखरेख में जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button