उत्तराखंडक्राइमराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से जाँच की माँग सरकार पर लगाये किसी VIP को बचाने के आरोप।

देहरादून।

कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच की भी मांग की है। पीसी में माहरा के साथ पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि हमारा सीधा आरोप है बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले रिजॉर्ट में हुआ है मर्डर।

बार बार सरकार ने बदले बयान। हमारा आरोप है कई रसूखदार लोग लगातार रिजॉर्ट में आ रहे थे, जिसके लिए सबूतों को मिटाया गया है। पुलिस ने रिमांड लेने के लिए कोई एप्लीकेशन नही लगाई, क्यों ? बीजेपी की महिला नेत्रियों ने अभी तक कोई आवाज क्यों नहीं उठाई। वहीं पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने क्या पहनी है चूड़ियां। कौन वीआईपी था जिसके लिए अंकिता पर बनाया गया दबाव। जब तक सरकार उस वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं करेगी, कांग्रेस पूरी कार्यवाही को सही नही मानेगी। 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सार्वजनिक करना पड़ेगा वीआईपी का नाम। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी क्यों अपराधियों से हाथ मिलाते आए नज़र। पुलिस कस्टडी की जगह ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजकर अपराधियों को बचाने का दिया गया समय। हम पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग करते है।

Related Articles

Back to top button