उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

हरिद्वार जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए भाजपा ने सुरु की कवायद आज कई निर्दलीय व अन्य दलों के सदस्यों को पार्टी में कराया शामिल।

देहरादून।

हरिद्वार में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी द्वारा  जिला पंचायत सदस्यों को बीजेपी में लगातार शामिल कराया जा रहा है एक बात तो  साफ है भाजपा इस बार हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।

आज बीएसपी व नार्दलीय जीत हाँसिल करने वाले जिलापंचायत के कई नव निर्वाचित सदस्यों ने सर्टिफिकेट लेकर भाजपा का दामन थाम लिया है जिसमे मुख्य रूप से  टिकोला अंशुल चौधरी  बसपा छोड़ कर , टांडा बड़ेरा से निर्दलीय ज़िला पंचायत सदस्य नावेद आलम , निर्दलीय मुंडलाना सीट की सदस्य सविता सैनी पत्नी पवन सैनी व तीन और निर्दलीय सदस्य  वीर सिंह ,भूरा,व मुस्तकीम समेत बसपा के प्रदेश सचिव अशोक चौधरी सहित अन्य कई लोगो ने हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अगुवाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँच कर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता गृहण की ।

Related Articles

Back to top button