आपदाउत्तराखंड

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकम्प के झटके  लोगों में दहशत का माहौल फिलहाल अभी तक नही आई कोई अप्रिय सूचना।

देहरादून।

उत्तराखंड के उत्तर काशी जनपद में आज भूकंप के झटके लगने से हड़कंप मच गया है उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में यह झटके महसूस किए गए 10:43: 11 सेकंड पर आए भूकंप के झटके का केंद्र बिंदु बृहत रेंज बताया जाता है भूकंप के झटके आते ही लोग घर से बाहर निकले अभी कहीं से किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है तथा यह भूकंप जोन 5 में आता है विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।तहसीलदार बड़कोट द्वारा अवगत कराया गया हैं तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकम्प के झटके महसूस नहीं हुए हैं उक्त क्षेत्र में स्थिति सामान्य हैं।
जिसका केंद्र बाड़ाहाट रेंज ग्राम उत्तरों के जंगलों के मुकता टॉप में बताया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button