उत्तराखंड

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए अमित ओबरॉय को किया सम्मानित परिवार से की मुलाकात।।

देहरादून।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए अमित ओबरॉय के आवास पर जाकर उनको सम्मानित किया । अमित ओबरॉय 28 वर्षों से बैड पर ही हैं । अमित ओबरॉय उत्तराखण्ड आंदोलन के दौरान 1995 में गंभीर रूप से घायल हो गये थे ।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलनकारी ओबरॉय व उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना, वंही ओबरॉय ने प्रदेश अध्यक्ष से इलाज में खर्च हो रहे धन की माँग करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की बात कही जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया ।

Related Articles

Back to top button