उत्तराखंडशासन

मुख्यमंत्री धामी ने आज चम्पावत के प्रवास के दौरान प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश।

उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार आप के द्वार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर अपने निर्वाचन क्षेत्र चम्पावत में है , इस कार्यक्रम के दौरान जँहा एक ओर कल कई कार्यक्रमों में शिरकत की वंही करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और आज सुबह सर्किट हाउस, चंपावत में प्रबुद्ध जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और प्रदेश के विकास को लेकर प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए  एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button