उत्तराखंड

गेस्ट हाउस में रुके कुरुक्षेत्र के महिला और पुरुष की मौत, कमरे में मिली जहर की शीशी

देहरादून के प्रेमनगर में कंडोली में एक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक पुरुष और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या बता रही है।सोमवार को राजधानी में दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक दोनों लोग कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार दिन में देहरादून आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुरुष का नाम अतर सिंह है जोेकि लोअर कंडोली का रहने वाला है।अतर सिंह एक फार्म हाउस पर केयर टेकर था। उसकी रिश्तेदार कौशल्या रविवार रात  को आई थी। सुबह दोनों मृत पाए गए। उनके पास में जहर की शीशी भी पड़ी थी। जिसे पुलिस आत्महत्या का ही मामला मान रही है।

Related Articles

Back to top button