उत्तराखंड

पैर और माथे पर चोट, पीठ पर भी गहरे जख्‍म

भारतीय क्रिकेटर ऋष‍भ पंत की मर्सिडीज कार शुक्रवार को रुड़की में भीषण हादसे का शिकार हो गई। उनके माथे, पीठ और पैर पर गंभीर चोट लगी है। हादसे में ऋषभ घायल हुए हैं और उन्‍हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल लाया गया है।

मां को सरप्राइस देने के लिए रुड़की रहे थे ऋष‍भ

दुर्घटना के बाद कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले वह कार से बाहर निकल गए। वह कार में अकेले थे और मां को सरप्राइस देने के लिए रुड़की उनके पास आ रहे थे। बताया गया कि वह नया साल उत्‍तराखंड में ही मनाने वाले थे और इसी कारण वह तीन दिन के लिए उत्‍तराखंड पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर उन्‍हें समय रहते बाहर निकाला गया। जिसके तुरंत बाद कार में आग लग गई।

हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया

प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई।

हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया।

सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्‍होंने एलान किया कि इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Back to top button