उत्तराखंडराजनीति

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- हरदा, रामनगर विधानसभा सीट से ठोक सकते है ताल!

देहरादून

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसका दृष्टिगत उत्तराखंड की दोनों मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने तमाम विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जहां एक और भाजपा संगठन ने 11 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे लिस्ट की तैयारी कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस 17 विधानसभा सीटों के लिए दूसरी लिस्ट तैयार करने की कवायद में जुटी हुई है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भी शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली लिस्ट जारी होने से पहले दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हरीश रावत को भी विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाना चाहिए जिससे नेताओं का न सिर्फ उत्साहवर्धन होगा बल्कि उन्हें चुनाव लड़ने में और मजबूती मिलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके साथ ही रामनगर से तैयारी कर रहे रणजीत रावत को किच्छा भेजने की तैयारी चल रही है।

हालांकि, कुछ दिनों में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी जारी हो जाएगी जिसके बाद यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि रामनगर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से चुनाव लड़ेंगे इसके साथ ही रामनगर से लंबे समय से तैयारी कर रहे रणजीत रावत किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही है। जिस पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button