उत्तराखंड

उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के सात अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। होमगार्ड के अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक और सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक दिए गए हैं। जबकि, अग्निशमन अधिकारियों को अग्निशमन सेवा पदक से नवाजा जाएगा। सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर यह पदक प्रदान किए जाएंगे।

इन अधिकारियों को पदक

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक

  • अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा।
  • राजीव बलोनी, डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा।

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक

  • गोविंद सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड जनपद अल्मोड़ा।
  • राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, चमोली।

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक

  •  देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, रूद्रप्रयाग।
  • प्रताप सिंह राणा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, हरिद्वार।

दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन सेवा पदक

  • श्याम सिंह, लीडिंग फायरमैन, चंपावत।
  • दिनेश चंद्र पाठक, लीडिंग फायरमैन, बागेश्वर।
  • लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, ऊधमसिंहनगर।

Related Articles

Back to top button