उत्तराखंड

उत्कृष्ट कार्य के लिए दो महिला सरपंचों को मिलेगा सम्मान, सीएम ने दी बधाई

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय 4 मार्च से स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रहा है. इस साल 2023 के लिए उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को भी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चुना गया है. 4 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन्हें सम्मानित करेंगे.भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जनपद बागेश्वर से सरपंच कविता देवी और देहरादून जिले से सरपंच निकिता चौहान को अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य व असाधारण योगदान देने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है. सरपंच निकिता चौहान और कविता देवी को सम्मान मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की महिला सरपंचों के कार्य को देश में पहचान मिलना गौरव का क्षण है. ये सम्मान प्रदेश की महिलाओं की मेहनत और उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button