उत्तराखंडवायरल न्यूज़स्वास्थ्य

Kedarnath Dham: हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे में सर कटने से ऑफिसर की मौत

केदारनाथ धाम में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि यहां क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से कटकर यूकाडा के ऑफिसर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अधिकारी का सिर हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे की चपेट में आ गया था। जिस वक्त अधिकारी हेलीकॉप्टर से उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये अधिकारी उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए। रविवार की दोपहर ‘यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु किस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे । केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से दुर्घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button