उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकराजनीति

Chardham Yatra: सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।

 

केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने किया प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे।

 

ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर पर लगी लाइन
मोसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में भी काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल ऋषिकेश पहुंचा। इस दौरान तेज धूप में ही सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण काउंटर पर लाइन में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button