उत्तराखंडदेशमनोरंजनवायरल न्यूज़

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

आईपीएल में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश मधवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी मौजूद थे।

 

 

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। क्रिकेटर आकाश मधवाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं। साल 2018 में ट्रायल के लिए आकाश ने अपना पहला फॉर्म भरा था। मुंबई की टीम ने उन्हें इस साल सूर्य कुमार यादव की रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था।

 

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी उपस्थित थे। बता दें कि क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button