उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकराजनीतिशासन

यूसीसी के बाद उत्तराखंड को हिन्दू राज्य व चारधामों में गैर हिंदुओ को प्रतिबंधित करने की पीठाधीश्वर ने की धाकड़ धामी से मांग …सुनिए पूरा बयान।

देहरादून।

समान नागरिक संहिता को लेकर मुख्यमंत्री धामी द्वारा गठित समित ने अपना ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जल्द ही इस ड्राफ्ट को समिति की अध्यक्षा उच्चतम न्यायालय की वेवनिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई मुख्यमंत्री धामी को सौंपेगी उसके बाद सरकार के द्वारा प्रक्रिया पूरीकर उत्तराखंड में इस कानून को लागू किया जाएगा , उत्तराखंड इस कानून को लागू करने वाला और इसकी पहल करने वाला आजादी के बाद देश का पहला राज्य होगा , जैसे ही इस कानून को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रता संबोधन में जिक्र किया उसके बाद देशभर में चर्चाओं का दौर जारी है सभी राजनीतिक दल अपना अपना नफा नुकसान देख कर टिप्पणी कर रहे है इसी बीच संत समाज के पूज्य अजय भैय्या जी पीठाधीश्वर रामतीर्थ मिशन ,रामटेक नागपुर, की ओर से मीडिया में बयान जारी करते हुए इस कानून की पहल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया साथ ही पीठाधीश्वर ने धाकड़ धामी से मांग करते हुए कहा जिस तरह से यूसीसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है उसी तरह से मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड राज्य को पहला हिंदू राज्य बनाने की पहल करनी चाहिए …इसके साथ ही पीठाधीश्वर ने कहा उत्तराखंड देवभूमि है यहां पर चारधाम है इसलिए जैसे मक्का मदीना में मुस्लिम धर्म के अलावा अन्य धर्मों का जाना वर्जित है ठीक उसी तरह से हरिद्वार से ऊपर पवित्र धामों में अन्य धर्मों का जाना प्रतिबंधित किया जाए इसपर भी मुख्यमंत्री धामी को दरियादिली दिखाते हुए निर्णय लेना चाहिए ।

पूज्य अजय भैय्या जी, पीठाधीश्वर रामतीर्थ मिशन, रामटेक, नागपुर।

Related Articles

Back to top button