मनोरंजन

शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी ‘ह्यूमन’ में आएंगी नजर, जानें इस मेडिकल ड्रामा के बारे में

कोविड काल में ओटीटी को बूम मिला और इसकी मदद से ही अब उन्हें अलग अलग जॉनर और कहानियां देखने को मिल रही है। दर्शक जितना एक्साइटिड अब सिनेमाघर की फिल्मों के लिए रहते हैं, उतना ही जोश उनमें ओटीटी रिलीज के लिए देखने को मिलता है। इस बीच अब डिज़नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के नए देसी प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आई है।  डिज़नी+ हॉटस्टार ने अपने आगामी स्पाइन-चिलिंग मेडिकल ड्रामा ‘ह्यूमन’ (Human) की घोषणा कर दी है। ह्यूमन में कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह (Shefali Shah) दमखम दिखाएंगी। 28 सेकेंड के क्लिप को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button