उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकशिक्षा

उत्तराखंड से बड़ी खबर  मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृति वक्फ बोर्ड ने दी मंजूरी।

वक्फ बोर्ड - मदरसों में होगी संस्कृति की पढ़ाई

देहरादून।

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के 117 मदरसों में संस्कृत पढ़ाई जाएगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसमें संस्कृत शिक्षा भी शामिल है।

उन्होंने बताया-एक मुस्लिम युवती रजिया सुल्ताना ने संस्कृत में पीएचडी की है। वह कुरान के 18 सिपारे संस्कृत में अनुवाद कर चुकी है, 12 बाकी है। रजिया को वक्फ बोर्ड की एजुकेशन कमेटी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मदरसों को मॉडर्न किया जा रहा है। इसमें बच्चों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर देंगे। चार जिलों में चार मदरसों को चयनित किया गया है। उधर, वक्फ बोर्ड में पंजीकृत मदरसा हिफजुल कुरआन कुंजाग्रांट ने मॉडर्न मदरसा में शामिल करने का प्रस्ताव दिया जिसे वक्फ बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

 

शादाब शम्स वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button