उत्तराखंडराजनीति

राजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा पर बोला हमला देखिए वीडियो

देहरादून

कांग्रेस के राजपुर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजकुमार ने आज कनक सिनेमा के  निकट चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की साथ ही राजकुमार ने मीडिया से बात करते हुए  कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो भी जनहित की योजनाएं चलाई गई थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है जो भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशेली को दर्शाता है l

इसके साथ ही राजकुमार ने कहा जनता अब भाजपा के कारनामो को बर्दाश्त नहीं करेगी जिसका 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन कांग्रेस के पक्ष में अपना मत देकर कांग्रेस पार्टी को विजई बनाकर अपना जवाब देगी। राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी परंतु आज हाल उसके विपरीत चल रहा है प्रदेश में पांच साल बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार रही लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही हुआ सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हुई है , इसके अतिरिक्त राजकुमार ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा हमारी सरकार बनेगी तो मलिन वासियों को मालिकाना हक मिलेगा रोजगार के अवसर दिए जाएंगे जो जनहित की योजनाएं सरकार ने बन्द कर दी है उन्हें सुरु किया जाएगा । इस पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, विशाल ढ़ोबाल, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कमर खान, देवेन्द्र सिंह, रीता रानी, इमराना प्रवीन, संजय कनौजिया कद्दू , आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button