उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकशिक्षा

उत्तराखंड के इस मदरसे में बच्चो के साथ होता था अमानवीय कृत्य मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्यवाई गम्भीर हालात में मिले 24 बच्चे, मदरसा बोर्ड ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

उत्तराखंड, देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित हो रहे सभी मदरसों के सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन मदरसों में गड़बड़ियां पाई जाती हैं और बच्चों के साथ अनैतिक व्यवहार किया जाता है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि प्रदेश में कई जगह पर अवैध रूप से मदरसों का संचालन किया जा रहा है। इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल में ज्योलिकोट के पास स्थित वीर भट्टी में एक अवैध मदरसे का सामने आया है। ये मदरसा यहां पर पिछले 15 सालों से अवैध तरीके से चलाया जा रहा था, जहां बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को सख्त आदेश दिए हैं कि प्रदेश के सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाय।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने भी घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाएगा। आपको बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम इस मदरसे का निरीक्षण करने पहुंची थी, जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ था।
निरीक्षण के दौरान मदरसे में 24 बच्चे गंभीर हालत में मिले थे। जिसके बाद प्रशासन ने इसकी सूचना बच्चों के परिजनों को दी।इस मदरसे में बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की जाती थी, बच्चों को अश्लील फिल्म दिखाई जाती थी और उन्हें गंदगी भरे कमरों में रखा जाता था। यही नहीं दूषित पानी व भोजन दिया जाता था।

 

Related Articles

Back to top button