उत्तराखंडराजनीति

भाजपा का पहलीबार बने मतदाताओं को साधने का लक्ष्य, युवा मोर्चा करेगा प्रत्येक विधानसभा में सम्पर्क ।

देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पहले से अधिक मतों के अन्तराल से जीत दोहराने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी है , भाजपा की नजर हर कटेगरी के वोटरों पर है यही बजह है कि पहलीबार मतदाता बने 18 वर्ष से 25 वर्ष के युवाओं से सम्पर्क करने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से युवामोर्चा को दी गयी है ….इस सम्पर्क कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवामोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली ने बताया प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में लगभग 1 हजार नए मतदाता पहली बार वोटर बने है इन सभी नए वोटरों के बीच हमारे युवामोर्चा के कार्यकर्ता जायेगे इनसे संपर्क करेंगे और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही मंदोली ने बताया 25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के नए वोटरों  से वर्चुअल संवाद  करेंगे इस संवाद कार्यक्रम को प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओ में आयोजित किया जाएगा।

विपुल मैंदोली, प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखण्ड

Related Articles

Back to top button