उत्तराखंडमंत्रिपरिषदराजनीति

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, शीघ्र कैबिनेट विस्तार के दिये संकेत।

देहरादून।

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए भाजपा संगठन की ओर से कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि धामी सरकार के गठन के वक्त मंत्रियों के तीन पद रिक्त थे। उसके बाद एक कैबिनेट मंत्री के निधन के बाद एक और पद रिक्त हो गया। मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर भाजपा के तमाम विधायक अपने स्तर से जोर आजमाइश में जुटे हैं।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button