उत्तराखंडराजनीतिशासन

अटल जयन्ती की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीएम धामी व अध्यक्ष भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद।

देहरादून 24 दिसंबर।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक संरक्षक और राष्ट्र विचारक अटल जी को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित उनकी याद में दीपक जलाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम की सरकार के कार्यकाल को मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा निर्धारित करने वाला बताया। सुशासन के साथ विकास का जो मूल मंत्र उन्होंने स्थापित किया, वह भाजपा की सभी सरकारों के लिए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशिका का काम कर रहा है। स्वयं पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भी उनकी नीतियों का अनुशरण करते हुए विकसित भारत निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। संगठन के लिए उनका सम्पूर्ण जीवनकालखंड, वैचारिक एवं सैद्धांतिक एनसाइक्लोपीडिया की तरह है। उनका व्यक्तिगत जीवन, पार्टी के लिए श्रेष्ठ कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक निर्माण का प्रेरणादायक मानदंड है।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दीपक प्रज्ज्वलित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल, खजान दास, सविता कपूर, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, सुभाष बड़थ्वाल, मुफ्ती शमीम काजमी, पूर्व प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button