
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा की मौजूदगी में आज प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में उत्तराखंड भाजपा ने ग्रुप की बैठक बुलाई है जिसे उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बता रहा है… इस कोर ग्रुप की बैठक में न तो पार्टी के प्रभारी दुष्यंत गौतम रहेंगे न ही सह प्रभारी रेखा वर्मा और सभी सांसद व सभी पूर्व मुख्यमंत्री भी इस बैठक में नही रहने वाले है …अगर सूत्रों की माने तो पार्टी ने अभी कोर ग्रुप की घोषणा ही नही की है तो फिर बैठक किस काम की और प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी भी नदारद है नड्डा भी वर्तमान में पार्टी के किसी पद पर नही है तो बैठक का क्या औचित्य है । इस बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि यह बैठक जे पी नड्डा को खुश करने के उद्देश्य से की जा रही है क्योंकि पिछले दिनों पार्टी के एक विधायक ने सरकार व संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत , गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया था जिसको टालने के लिए जे पी नड्डा ने सभी से बात कर सरकार व संगठन की किरकिरी होने से बचाया था इसीलिए आज सरकारी कार्यक्रम में पहुँच रहे जे पी नड्डा के साथ सभी की बैठक करवा कर डैमेज कन्ट्रोल करने के लिए यह बैठक की जा रही है।




