उत्तराखंडशासन

केन्द्र सरकार ने बियूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल, उत्त्तराखण्ड के दो आईएएस अधिकारियों को दी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति।

देहरादून।

उत्तराखंड शासन के दो IAS अधिकारियों को केंद्र से बुलावा आ गया है। IAS अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु और अमित सिंह नेगी को ज्वाइंट सेक्रेट्री लेवल पर प्रतिनियुक्ति मिली है।

ऐसे में ये दोनों अधिकारी जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ही अधिकारियों ने केंद्र सरकार की सेवा में जाने की इच्छा जताई थी।केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 46 आईएएस अफसरों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है, 1997 बैच के IAS अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर MYGOV मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 1999 बैच के IAS अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक्सपेंडिचर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र सरकार ने इन दोनों ही IAS अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button