Uncategorized

देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटपाट के बाद पुल से नीचे फेंका, हालत गंभीर; रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर।

देहरादून।।

देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है,
देहरादून में देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया जिसमें स्कूटर सवार दो बदमाशों ने युवक का सहस्रधारा क्रॉसिंग से अपहरण कर लिया और लूटपाट के बाद जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया…
जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हों गया और युवक पूरी रात पत्थरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता रहा…सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया..

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणचौक कांवली रोड निवासी आकाश कुमार (23) आई ती पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.. उनकी ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक रहती है। गुरुवार रात करीब सवा दो बजे वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था… इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन आकाश कों अपने साथ ले गए और लूट की वारदात को अंजाम दिया,पहले बाइक सवार युवकों ने अपने मोबाइल खोने के बात कही और फिर युवक को अपने साथ लेजाकर मोबाइल नगदी लूट उसे पुल से नीचे फेंक दिया

बताया जा रहा है कि आरोपी आकाश को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और बैग, दो मोबाइल फोन तथा पर्स में रखे 700 रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने आकाश को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।गिरने से युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया…

घायल हालत में आकाश पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच पड़ा रहा… शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…
फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है और आरोपियों की तलाश की जा रही है प्रेमनगर सीओ स्वप्निल मुयाल ने बताया कि युवक अस्पताल में है… युवक के बयानों के बाद स्थिति साफ हो पाएगी… मामले में तहरीर आई है जिसपर हर एंगल से इन्वेस्टीगेशन जारी है…

वही लूट और मारपीट की घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रात के समय शहर की सड़कों पर आम आदमी कितना सुरक्षित है? बदमाश युवक को सहस्रधारा क्रॉसिंग से अगवा कर बेरहमी से मारते हैं ..लूटपाट करते हैं और फिर पुल से नदी में फेंककर फरार हो जाते है लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद रात में पुलिस गश्त आखिर कहां थी?देहरादून जैसे संवेदनशील शहर में प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर कैसे हो गई कि बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए…. उधर पुलिस की माने तो मामले में तहरीर आने के बाद तफ्तीश जारी है।।।

 

Related Articles

Back to top button