उत्तराखंडक्राइमधर्मस्व/धार्मिक
बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने किया गिरफ्तार ।

बद्रीनाथ धाम।
बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने किया गिरफ्तार ।
बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा गड़ना की चोरी के कथित मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को गडना कक्ष से नकदी चुराते हुए देखा गया था।
बद्रीनाथ में एसआईटी द्वारा चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर 2:59 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




