उत्तराखंडक्राइमगृहशासन

सचिवालय में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से हुई अभद्रता के सम्बंध में अधिकारियों ने की सीएस से मुलाकात,मुख्य सचिव ने जारी कर दिए ये फरमान।

उत्तराखंड, देहरादून।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुन्दरम के साथ हुई घटना से अवगत कराया गया | जिसका  मुख्य सचिव ने गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए  सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में  इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए सचिवालय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं | साथ ही मुख्य सचिव ने सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को भी पुलिस को तहरीर देने तथा सचिवालय की सुरक्षा एवं पास जारी करने की व्यवस्था का तत्काल परीक्षण  कराने के भी निर्देश जारी कर दिए है।

अब सवाल ये है कि क्या मुख्य सचिव को लगता है कि इसमें सुरक्षा व्यवस्था की चूक हुई है ?  … क्या बॉबी पावर बिना पास के ही सचिवालय में दाखिल हो गए थे। और सचिव महोदय ने उनको सचिवालय की छुट्टी के बाद का  ही समय क्यों दिया था , कंही सचिव महोदय को भी किसी मामले में छुट्टी के बाद की शांतिपूर्ण वातावरण में बात तो नही करनी थी, और भी कई सवाल इस घटना से खड़े होते है हुजूर उनके बारे में भी प्रकाश डालना चाहिए शासन को।

Related Articles

Back to top button