उत्तराखंडराजनीतिविधानसभाशासन

सतपाल महाराज पर लगे गंभीर आरोप: चौबट्टाखाल में भ्रष्टाचार और जन-उपेक्षा से उपजा जनता का आक्रोश।

देहरादून।

​ पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति और जनप्रतिनिधि की कार्यशैली को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। बीरोंखाल ब्लॉक के नऊ गांव निवासी और सेवानिवृत्त नागरिक उमेश सिंह रावत ने स्थानीय स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं की सुनवाई न होने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मनरेगा, शौचालय निर्माण और राशन कार्ड में भारी अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस सम्बंध में उमेद सिंह का कहना है कि पिछले दिनों मैं सीएम से मिला और शिकायत की थी लेकिन सिर्फ खाना पूर्ति की गई है उसके बाद हमने पीएम को भी पत्र लिखा है क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से बहुत परेशान है।

उमेश सिंह रावत, स्थानीय निवासी (ग्राम नऊ, बीरोंखाल)का बयान

​ दूसरी ओर, चौबट्टाखाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भले ही जनता के साथ संवादहीनता के आरोपों को खारिज करते हुए पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा हो कि सरकार और जन प्रतिनिधि लगातार क्षेत्र की जनता के संपर्क में हैं और प्राप्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोग मंत्री और संगठन के रवैये से खुश नही है जिसकी शिकायत सीएम ओर पीएम तक को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करवाई है।

 

Related Articles

Back to top button