उत्तराखंडराजनीति

वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुलोचना राणा ने ठोकी ताल, पार्टी में लंबी सेवा और जनसंवाद के आधार पर रायपुर विधानसभा सीट से की मजबूत दावेदारी पेश!

देहरादून।​
​उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से तेज होने लगी है। राजधानी देहरादून की हॉट सीट मानी जाने वाली रायपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए दावेदारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्या सुलोचना राणा ने रायपुर विधानसभा सीट से अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की है। क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय सुलोचना राणा ने पार्टी संगठन में अपनी लंबी सेवाओं और जनसंवाद के आधार पर टिकट की पुरज़ोर मांग उठाई है।

​ सुलोचना राणा (वरिष्ठ भाजपा नेत्री)
​वीओ- मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुलोचना राणा ने बताया कि वे पिछले 25-26 वर्षों से पार्टी में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला कार्यसमिति और महिला मोर्चा तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत किया है। उनका कहना है कि जब रायपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विपरीत परिस्थितियां थीं और खुलकर काम करना मुश्किल था, तब उन्होंने संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाने के बाद अब वे जनता की सीधे सेवा करने के लिए 2027 में पार्टी से रायपुर विधानसभा सीट पर टिकट की प्रबल दावेदार हैं।
​

Related Articles

Back to top button