उत्तराखंडशासन

भाजपा विधायक विनोद चमोली ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर लगाये लापरवाही के आरोप।

देहरादून।

भाजपा विधायक विनोद चमोली ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर लगाये लापरवाही के आरोप। कही ये बात।

राजधानी देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम देहरादून के पूर्व मेयर व भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्मार्ट सिटी के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होने काम की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट काफी बड़ा है। मौजूदा मेयर और स्थानीय विधायक भी अपने स्तर से कार्यों में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आधिकारिक स्तर पर कार्य नहीं हो रहे हैं। यदि अधिकारी सही से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते तो शायद अबतक स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा हो सकता था।

Related Articles

Back to top button