आपदाउत्तराखंडवायरल न्यूज़

बिग ब्रेकिंग- बद्रीनाथ धाम में टूटा ग्लेशियर, बड़ी संख्या में दबे मजदूर, राहत एवं बचाव कार्य जारी।

उत्तराखंड,चमोली।

बद्रीनाथ धाम में टूटा ग्लेशियर
भारी बर्फबारी के बाद टूटा ग्लेशियर
BRO और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर

बद्रीनाथ माणा के पास सीमा सड़क पर ग्लेशियर टूटने की सुचना
बीआरओ मेजर ने बतया मजदूरों के केम्प के पास टुटा ग्लेशियर
नुक्सान की स्पष्ट जानकारी नहीं
50मजदूर के ठहरने की सुचना

एसडीआरएफ ने हाई एल्टीट्यूड की अपनी टीम को अलर्ट पर रखा वही एक 10 लोगो की टीम रवाना कर दी गई हैं कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर।

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माना गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 47 मजदूरों की तलाश जारी है। आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।

इस घटना ने 2021 में चमोली जिले में हुए एक अन्य ग्लेशियर हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची थी और कई लोगों की जान गई थी।

वर्तमान में, राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं। क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Back to top button