
देहरादून।।
पुष्कर धामी बने प्रदेश के दूसरे सबसे ज्यादा दिनों का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई देते हुए की बड़ी घोषणा।
उत्तराखंड की राजनीति में प्रदेश निर्माण के बाद अभी तक नारायण दत्त तिवारी के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नही किया लेकिन एनडी तिवारी के बाद अभी तक दूसरे सबसे अधिक दिनों का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कार्यकाल रहा था लेकिन उन्हें भी अस्थिरता की राजनीति का शिकार बनना पड़ा जिसकी बजह से वह भी अपने 4 वर्ष के कार्यकाल का जश्न भी नही मना पाए नतीजन उन्हें 4 वर्ष पूरे होने से मात्र 9 दिन पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा उसके बाद तत्कालीन गढ़वाल सांसद रहे तीरथ सिंह रावत बने जीने लगभग 3 माह में ही अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी उसके बाद 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी हुई तब से अभी तक मुख्यमंत्री धामी के हाथों में प्रदेश की बागडोर निरन्तर बनी हुई है जोकि आज त्रिवेन्द्र रावत के कार्यकाल से एक दिन आगे निकल चुकी है जिसके बाद अब पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के दूसरे सबसे अधिक दिनों का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए है। सुनिए महेन्द्र भट्ट का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस रिकॉर्ड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उन्हें बधाई देते हुए कहा पुष्कर धामी इस प्रदेश के सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का खिताब अपने नाम करेंगे अगला चुनाव भी धामी के नेतृत्व में ही पार्टी लड़ेगी और पुनः जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बनेंगे।