उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

देहरादून।।

भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है जिसके तहत संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया गतिमान है , जँहा एक ओर जिलाध्यक्षो व मण्डल अध्यक्षो के चुनाव सम्पन्न हो चुके है और आज प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया भी सम्पन्न हो गयी है …आज की नामांकन प्रक्रिया की खास बात यह रही कि जँहा एक ओर कई वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली दरबार के चक्कर लगा रहे थे वंही मीडिया में भी कई नेताओं की दावेदारी की खबरे छप रही थी लेकिन जब नामांकन पत्र दाखिल करने की बारी आई तो एक मात्र मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का नामांकन पत्र दाखिल हुआ अन्य किसी कर्तकर्ता  ने नामांकन पत्र लेने की भी हिम्मत नही कर पाई  इसलिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एकबार फिर से महेन्द्र भट्ट की ताजपोशी होनी तय है जिसकी कल औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। सुनिए अनिल बलूनी का बयान

वंही इस पूरी प्रक्रिया पर लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते कहा भारतीय जनता पार्टी ही दुनिया की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे  लोकतांत्रिक प्रक्रिया का निर्वहन किया जाता है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। *सुनिए अनिल बलूनी का बयान*

Related Articles

Back to top button