आपदाउत्तराखंडराजनीतिशासन

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया आपदा क्षेत्र थराली का दौरा, प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर दिया हर सम्भव मदद का भरोसा।

उत्तराखंड, थराली।

चमोली जिले के थराली व चेपड़ु गांव और आस-पास के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा में हुए क्षति का जायजा लिया। इस दौरान सभी प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में माताओं, बहनों एवं बच्चों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

इसके बाद जिलाधिकारी के साथ क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता समय पर पहुंचाने के साथ उनके हर आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी को आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत रिपोर्ट बनाने के भी दिशा-निर्देश दिए।

आपदा की इस विषम घड़ी में हम सब लोग आप सभी के साथ मजबूती से खडे है और आपकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button