आपदाउत्तराखंडदेशशासन

प्रधानमंत्री मोदी आज पहुँचे देहरादून प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के सम्बंध में की समीक्षा, प्रदेश को दी 1200 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। 

देहरादून, उत्तराखंड।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्र के सम्बन्ध में  देहरादून पहुँच कर उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की साथ ही प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना भी व्यक्त की प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया

 

Related Articles

Back to top button