उत्तराखंडराजनीति

भाजपा ने पर्यवेक्षकों के साथ रायसुमारी के बाद जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल किया तैयार, अब केन्द्रीय नेतृत्व को करना है एलान।

देहरादून 4 मार्च।

भाजपा संगठन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से केंद्र को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने बताया, शीघ्र ही उनकी सहमति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पीएम के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन चारधाम यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाला बताया।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में हम जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। जिसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर कल मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया। जिसके उपरांत आज सभी जनपदों के लिए तैयार 5-5 नामों का पैनल बनाकर, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौप दिया गया है। जिस पर शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button