उत्तराखंडराजनीतिविधानसभाशासन

पूर्व सीएम निशंक के बाद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उठाये धामी सरकार पर सवाल अब उत्तराखंड की राजनीति में आने वाला है भूचाल।

उत्तराखंड।

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के सरकार गिराने वाले बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष इसको लेकर सरकार समेत उमेश कुमार पर हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को उमेश कुमार से पूछना चाहिए कि आखिर उनके पास इसके क्या सबूत है और साथ ही विपक्ष ने यह भी कहा कि अगर इसकी भनक इंटेलिजेंस को नहीं लगी है तो उनका बड़ा फेलियर है।

वहीं इस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उमेश कुमार को अविश्वसनीय व्यक्ति बताया है.

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे. इस दौरान विधानसभा सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने 500 करोड़ में सरकार गिराने के बयान पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लोग ईमानदार और अपने मान मर्यादाओं में रहने वाले होते हैं. विधानसभा में एक विधायक ने सरकार गिराने का सवाल उठाया, वह निश्चित ही गंभीर विषय है. त्रिवेंद्र ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि किसी भी विधायक ने न तो सदन के अंदर, न ही बाहर इसका खंडन किया. इससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा होने की आशंका है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस विधायक ने सदन में यह सवाल उठाया वह न तो विश्वसनीय है, न ही अनुभवी और न ही उन्हें उत्तराखंड के सरोकारों से कोई लेना-देना है. लेकिन विधानसभा में सवाल उठाया गया है जो सदन की कार्यवाही का हिस्सा बना है. ऐसे में उनसे प्रश्न किए जाने चाहिए क्योंकि उन्होंने उत्तराखंड के विश्वास को खंडित करने का कार्य किया. त्रिवेंद्र ने सरकार से कहा कि इस पूरे मामले में पटाक्षेप होना चाहिए और सरकार को भी जवाब देना चाहिए।

अब देखना ही होगा कि आखिर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को इसका क्या जवाब देते हैं.

Related Articles

Back to top button