उत्तराखंडराजनीति

असम के मुख्यमंत्री हेमंता ने राहुल गाँधी को दी चुनोती कहा भाजपा तो नही माँगती राजीव गाँधी के बेटे होने का प्रमाण।

देहरादून

असम के मुख्यमंत्री हेमंता ने राहुल गाँधी को दी चुनोती कहा भाजपा तो नही माँगती राजीव गाँधी के बेटे होने का प्रमाण।

– उत्तराखंड के दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि उत्तराखंड में भी जनता का मिजाज भाजपा की सरकार बनाने का दिख रहा है । असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस प्रकार से कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है वह सही नहीं है जबकि जनता विकास का मुद्दा चाहती है विकास पर काम करने वाली सरकार को चुनना चाहती है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सजा मिलना जरूरी है क्योंकि इनके मुख्यमंत्री जिस प्रकार से जुम्मे पर छुट्टी देने की बात करते हैं मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं ऐसे में जनता इन्हें एक बार सत्ता से बेदखल कर चुकी है और पूरी जिंदगी भर इन्हें सत्ता से बेदखल करना ही इनकी असली सजा बनाना चाहती है।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है जो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है, कोरोना की वैक्सीन का प्रूफ मांगती है जबकि भाजपा ने कभी भी राहुल गांधी से उनके राजीव गांधी का बेटा होने का प्रूफ नहीं मांगा है । असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति कर राजनीति के विकास के मुद्दों से मुंह फेरना चाहती है ।

*बाइट — हेमंता बिस्वा, मुख्यमंत्री , असम।।*

Related Articles

Back to top button