
देहरादून।।
देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया। यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़ बाग से शुरू होकर गांधी पार्क तक निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे देशभक्ति का माहौल बना। भाजपा ने इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत किया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री