उत्तराखंडराजनीतिशासन

बिग ब्रेकिंग-सदन में सदस्यों के सबलो के जबाब देते हुए परिवहन मंत्री चन्दन रामदास की बिगड़ी तबियत मैक्स अस्पताल में भर्ती।

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान सरकार कीओर से विधायको के सबलो के जबाब देने के लिए प्रत्येक दिन एक एक मंत्री का दिन निश्चित किया गया है इसी क्रम में आज सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई में सबलो के जबाब देने के लिए परिवहन व समाजकल्याण मंत्री चन्दन राम दास को जबाब देना था। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अपने विभागो से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे लेकिन जबाब से असंतुष्ट विपक्ष के द्वारा सदन में हंगामा किया गया इसी बीच अचानक परिवहन मंत्री चंदन राम दास की तबियत बिगड़ गयी ,
विधानसभा प्रशासन के द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य टीम को बुलाया गया ।

तबीयत बेकाबू होते देख विधानसभा में मौजूद चिकित्सकों ने दून मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जँहा पर रूटीन चेकअप करने के बाद चिकित्सकों ने कार्डिक प्रॉब्लम बताते हुए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मैक्स के लिए रेफर कर दिया। हालाँकि खबर लिखे जाने तक मंत्री चन्दन राम अभी मैक्स अस्पताल में है और हमारा पोर्टल भी मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button