आपदाउत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिक

उत्तराखंड से बडी खबर- केदारनाथ धाम के पीछे हुआ भयानक हिमस्खलन दर्शन को पहुँचे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल।

 देहरादून।

विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के बेहद करीब हिमस्खलन हुआ है। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार फिर दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि चोराबाड़ी ग्लेशियर पर बर्फ का पहाड़ खिसककर नीचे आ गया जिसके बाद तीर्थ यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह छह बजे के आसपास केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन देखने को मिला जिसमें ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि आज सुबह हुए इस हिमस्खलन की घटना में केदारनाथ मंदिर या तीर्थ यात्रियों अथवा स्थानीय लोगों में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।  बताया जा रहा है कि एवलांच की घटना पांच किलोमीटर दूर घटी है

Related Articles

Back to top button