आपदाजिला प्रशासनराजनीति

रुद्रप्रयाग के किमाणा में दरकते मकानों पर भाजपा नेता कमलेश उनियाल सख्त, डीएम से की 7 दिन में जांच और प्रभावितों के पुनर्वास की मांग।

रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग की किमाणा ग्राम सभा में मकानों में आई गंभीर दरारों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व समाजसेवी कमलेश उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शासन-प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पावर प्रोजेक्ट की सुरंग निर्माण, विस्फोटों और सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की बदहाली को इस भू-धंसाव का मुख्य कारण बताते हुए कमलेश उनियाल ने जिलाधिकारी से 7 दिन के भीतर विशेषज्ञों की संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास के नाम पर पहाड़ों की सुरक्षा और ग्रामीणों के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा; जांच में दोषी कंपनियों या विभागों पर भारी अर्थदंड के साथ कड़ी जिम्मेदारी तय की जाए तथा प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थान, न्यायपूर्ण क्षतिपूर्ति और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button