उत्तराखंडराजनीति

कैंट विधानसभा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

कैंट विधानसभा, देहरादून के सरदार पटेल मंडल में आज कांग्रेस पार्टी की भ्रामक, नकारात्मक एवं जनविरोधी राजनीति के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसका नेतृत्व महिलाओं (नारी शक्ति) द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि समाज अब झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की राजनीति का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करती रहेगी।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय सिंह एवं मनोज कम्बोज सहित सम्मानित पार्षदगण — श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा, श्रीमती बबीता गुप्ता, श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती डोली मोहन, श्रीमती मीनाक्षी मौर्य उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश आईटी सह-संयोजक विशाल बिरला, महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल उपाध्यक्ष हितेश चौधरी एवं रेखा निगम, मंडल मंत्री श्रीमती सुषमा पंवार, रवि राठौर, सुंदेश्वर ठाकुर, मंडल कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी राज डिमरी, आईटी संयोजक जगमोहन, सोशल मीडिया संयोजक ऐश्वर्या खंडूरी सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button