
देहरादून।
नंदा की चौकी एप्रोच रोड धँसाव मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट की हिस्सेदारी वाली कंपनी को सस्पेंड कर दिया है । ग़ौरतलब है कि पिछली बर्षात में नंदा की चौकी के पास पुल की एप्रोच रोड बह गयी थी, जोकि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की कम्पनी ने बनवाया था, लेकिन पुल के संचालित होने के मात्र 17 दिन बाद ही इस पुल का एप्रोच रोड पर बड़ा गड्ढा हो गया था,हालांकि पुलिस प्रशासन को जैसे ही खबर मिली तत्काल प्रेमनगर थाना अध्यक्ष राठौर ने पुल पर फोर्स तैनात कर दिया जिसकी बजह से बड़ा हादसा टल गया था ।

जिसके बाद एप्रोच रोड का गड्ढा पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया था वहीं इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष ने शासन के निर्देश के अनुसार विभाग के जेई एई को निलंवित कर दिया था लेकिन निर्माण कम्पनी पर कोई कार्यवाई नही की गई थी जिसको लेकर विपक्ष और मीडिया के प्रभाव में आज निर्माण कम्पनी का पंजीकरण निलंवित करने के साथ ही कम्पनी को अग्रिम आदेशों तक विभाग की निविदा में भागीदारी से प्रतिबंधित कर दिया गया है ।




