उत्तराखंडदेशराजनीति

सीएम धामी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट

नई दिल्ली, मंगलवार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त करेगी तथा जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखंड की ओर से शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र एवं संगठन के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button