उत्तराखंडक्राइमराजनीतिरोजगार

विधानसभा भर्ती मामले में सीएम धामी का बयान, हर कालखण्ड की विधानसभा अध्यक्षा कराए जाँच सरकार करेगी सहयोग।

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल का दौर जारी है जहां एक और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा में हुए भर्ती को लेकर तमाम सवाल खड़े कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले की जांच होने की बात कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर भी भर्ती में गड़बड़ी की बात सामने आयी है और लोगों ने कहा है कि विधानसभा भर्ती में भी तमाम तरह से गड़बड़ी हुई है। हालांकि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है लिहाजा वह विधानसभा की अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि इस भर्ती घोटाले की भी जांच बैठाए, चाहे जिस भी कालखंड में गड़बड़ी हुई है, उस पर जांच बिठाए और राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button