उत्तराखंड

घटना पर सीएम सख्त, दिए जांच के निर्देश; DIG ने बताया कैसे हुआ हादसा

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से 16 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button