उत्तराखंडदेशधर्मस्व/धार्मिक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में जबानों के साथ मनाया विजयदशमी का त्योहार शस्त्र पूजन कर दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

देहरादून।

विजयदशमी के पावन पर्व पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुँचे जँहा चीन सीमा से लगे चमोली जिले के औली में जवानों के साथ विजयादशमी का त्योहार मनाया और शस्त्र पूजन कर देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी.

, इससे पहले आज सुबह रक्षा मंत्री देहरादून से सेना के हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ धाम पहुँचे जँहा पर रक्षा मंत्री ने बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

यँहा आप को बतादे अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह कल देहरादून पहुंचे। वे शाम 4.35 बजे सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर वीरपुर कैंट में जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष मौजूद रहे। रक्षा मंत्री जवानों के साथ बड़े खाने में भी शामिल हुए।

गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया।

Related Articles

Back to top button