उत्तराखंडशासन

चिंतन शिविर में मौजूद अधिकारियों की मुख्य सेवक धामी ने लगाई योगा क्लास।

देहरादून।

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव श्री एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया।
अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया।

Related Articles

Back to top button