उत्तराखंडनिर्वाचन

फर्जी पोस्टल बैलेट वाले वीडियो का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, डीडीहाट में मुकदमा दर्ज

देहरादून 24 फरवरी 2022
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा बार-बार मतदान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. हरीश रावत के ट्वीट के बाद इस मामले में बवाल खड़ा हो गया. हरीश रावत ने चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी.. उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा बार-बार मतदान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के मामले से हंगामा मच गया था. हरीश रावत ने वीडियो वायरल करते हुए कहा था कि क्या चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा. चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान ले लिया है. फर्जी वोटिंग की आशंका के चलते मामले की गंभीरता समझते हुए चुनाव आयोग ने पिथौरागढ़ पुलिस को केस दर्ज करने को कहा है. जिसके बाद मामले में कुमाऊं के सीमांत जिला पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा सीट में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामला गंभीर होने के चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

तीन दिन पहले पोस्टल बैलेट से मतदान में धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इस वीडियो में सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति कथित तौर पर गलत तरीके से एक ही उम्मीदवार को बार-बार वोट डाल रहा था. उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो वायरल किया था.

Related Articles

Back to top button